ताजमहल बना रीलबाजों का डांस फ्लोर, वायरल वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। ताजमहल परिसर में फिल्मी गानों पर डांस करते पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल रील में कुछ युवक-युवतियां ताजमहल के मुख्य परिसर में डांस और वीडियोग्राफी करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रील बनाने की होड़ में पर्यटकों ने सुरक्षा नियमों और एएसआई के दिशा-निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की। ताजमहल परिसर में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि, प्रदर्शन और नियम विरुद्ध वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा से खिलवाड़ कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights