‘संडेज ऑन साइकिल’ में उमड़ा जनसैलाब, 13 हजार से अधिक लोगों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (NSRC), लखनऊ द्वारा गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में “संडेज ऑन साइकिल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान को बढ़ावा देना तथा लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योग और ज़ुम्बा सत्र से हुई, जिसके बाद 12 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन में 13,300 से अधिक लोगों ने भाग लेकर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

रैली में विभिन्न सरकारी संस्थानों, सुरक्षा बलों, साइकिलिंग क्लबों, खेलो इंडिया केंद्रों और प्रशिक्षण केंद्रों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों अजय पटेलिया सिंह, राजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव यादव और प्रियांशी प्रजापत को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ SAI के अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights