स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 महिलाएं व 11 युवक हिरासत में

By Liberal Media

Published On:

Date:

बस्ती। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पांच महिलाओं और 11 युवकों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्टेशन रोड स्थित एक इमारत के तीसरे फ्लोर पर अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान परिसर से पांच महिलाएं और 11 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस ने सभी से पूछताछ कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, जांच और कानूनी कार्रवाई के बाद 11 युवकों को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध गतिविधि के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights