स्मार्ट मीटर और अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन, सीएम को सौंपा ज्ञापन

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | मऊ
मऊ में स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग की कथित अवैध वसूली के विरोध में हिंदू जागरण समिति और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर जनता की सहूलियत के बजाय परेशानी का कारण बन गया है और बिजली चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के बागी नेता उज्जवल मिश्रा ने भी विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग एक संगठित तरीके से जनता का शोषण कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि खुले तार, जर्जर खंभे और खराब ट्रांसफार्मर जैसी समस्याएं किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर के जरिए बढ़े हुए बिजली बिलों से आम उपभोक्ता आर्थिक संकट में हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights