6 साल की नन्हीं इशाल बंसरी ने रखा पहला रोजा, परिवार में खुशी का माहौल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media
मऊ। रमजान के पवित्र महीने में 6 वर्ष की नन्हीं बच्ची इशाल बंसरी ने अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। कम उम्र में रोजा रखने के उसके जज्बे की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
इशाल बंसरी, शाहिद जावेद लारी की सुपुत्री हैं। परिजनों के अनुसार इशाल ने स्वयं रोजा रखने की इच्छा जताई और पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ अपना पहला रोजा पूरा किया। बच्ची की लगन और हौसले को देखकर परिवार के सदस्य बेहद प्रसन्न नजर आए।
रोजा पूरा होने पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने इशाल को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा। इस अवसर पर घर में खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने इसे बच्ची के अच्छे संस्कार और परवरिश का परिणाम बताया।
परिवार का कहना है कि इशाल पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रखती है। नन्हीं उम्र में उसके इस संकल्प की लोग प्रशंसा कर रहे हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights