सिसेंडी में डबल मर्डर से सनसनी, मां और दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर शाम डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के अंदर मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या कर दी, जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
इस दोहरे हत्याकांड से सिसेंडी समेत आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights