सिंचाई के बिना सूख रही रबी फसल, अमौसी रजबहा नहर को लेकर किसानों में आक्रोश

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
निगोहां (लखनऊ)।
मोहनलालगंज विकास खंड के कुशमौरा गांव में अमौसी रजबहा नहर में पानी न आने से किसानों में भारी आक्रोश है। रबी सीजन के बीच सिंचाई न मिलने से गेहूं सहित अन्य फसलें सूखने लगी हैं। किसानों का कहना है कि वर्षों से नहर की केवल औपचारिक सफाई कर दी जाती है, लेकिन पानी नहीं छोड़ा जाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने चेतावनी दी है कि शीघ्र नहर में पानी न छोड़ा गया तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights