पीलीभीत | LIBERAL MEDIA
पीलीभीत जिले के तकिया दीनारपुर स्थित महाकाली मठ एवं पीताम्बरा पीठ पर चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ में आज पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। महंत सूरज गिरि जी महाराज की अगुवाई में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महायज्ञ की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीतल जल और शर्बत के प्याऊ की भी व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को राहत मिली।
शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published On:
Date:








