शाहजहांपुर में राजपाल यादव ने निभाया वादा, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट पहुंचकर बच्चों से की मुलाकात

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने शाहजहांपुर पहुंचकर गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के बच्चों से मुलाकात कर अपना वादा निभाया। दरअसल, गत माह चेक बाउंस मामले के दौरान बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी गुल्लक में जमा कर अभिनेता के गांव भेजी थी और एक पत्र के जरिए उनसे मिलने की इच्छा जताई थी।
राजपाल यादव ने बच्चों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनसे मिलने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट पहुंचने पर बच्चों ने अपने पसंदीदा अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए उपहार भी उन्हें भेंट किए।
राजपाल यादव ने बच्चों की प्रतिभा और संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि गुरुकुल के बच्चे बेहद प्यारे और हुनरमंद हैं। उन्होंने इसका श्रेय संस्था अध्यक्ष और समाजसेवी कुमार सागर को दिया और कहा कि उनके प्रयासों से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित हो रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक अध्यापिका कोमल गुप्ता द्वारा तिलक वंदन से हुई। इसके बाद डॉ. केपी गुप्ता ने बुके देकर स्वागत किया, जबकि समाजसेवी संजय गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में राजपाल यादव ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, अभिषेक तिवारी, विभु शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights