शाहजहांपुर में निकलेगी 35 दिवसीय “ज्योति कलश रथयात्रा”, जनजागरण और आध्यात्मिक चेतना का देगी संदेश

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर /गायत्री परिवार के तत्वावधान में जनपद शाहजहांपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से “ज्योति कलश रथयात्रा” का आगमन हो रहा है । यह रथयात्रा 17 मई 2026 को जनपद पीलीभीत के बीसलपुर से प्रस्थान कर शाहजहांपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ, चिनौर पहुंचेगी, जहां सायं 4 बजे यात्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।

जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा लगभग 35 दिनों तक जनपद शाहजहांपुर के विभिन्न तहसीलों और विकास खंडों में भ्रमण करेगी। यात्रा का उद्देश्य समाज में जनजागरण, नैतिक मूल्यों का प्रसार, आध्यात्मिक चेतना का विकास और सकारात्मक सामाजिक संदेशों का प्रचार-प्रसार करना है।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में गोष्ठियां, जनसंपर्क अभियान,पूजन दीपमहायज्ञ , एवं सदसहित्य ज्ञानप्रसाद स्वरूप दिया जाएगा। जिनके माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights