शाहजहांपुर में करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का ऐलान, मांगें न मानीं तो 50 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने शाहजहांपुर पहुंचकर संगठन की प्रमुख मांगों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि करणी सेना लंबे समय से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग कर रही है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

अम्मू ने उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश में भी यूसीसी लागू की जानी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संगठन की प्रमुख मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो करणी सेना आगामी चुनाव में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। अम्मू ने कहा कि करणी सेना अब जनहित के मुद्दों को लेकर अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

सूरजपाल सिंह अम्मू ने यह भी कहा कि करणी सेना किसी राजनीतिक दल की गुलाम नहीं है और संगठन अपने सिद्धांतों एवं मुद्दों के आधार पर आगे बढ़ रहा है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights