सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से गई जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। राजधानी के माल थाना क्षेत्र के नबीपनाह गांव में बड़ा हादसा सामने आया है। सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतकों की पहचान रिंकू और राजेश के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे, तभी जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी हालत बिगड़ गई और दम घुटने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही माल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिना सुरक्षा उपकरणों के सेफ्टी टैंक की सफाई कराए जाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights