सत्ता की हनक! विधायक पुत्र ने संभाली सीएचसी अधीक्षक की कुर्सी, दिए निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

रामपुर | LIBERAL MEDIA
रामपुर जिले के स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से सत्ता के प्रभाव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपना दल (एस) के विधायक शफीक अहमद अंसारी के पुत्र द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधायक पुत्र ने न केवल भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना, बल्कि सीएचसी अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देश देते भी नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और सत्ता के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि विधायक पुत्र ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। हालांकि, एक जनप्रतिनिधि के परिजन द्वारा इस तरह सरकारी संस्थान में हस्तक्षेप को लेकर अब बहस तेज हो गई है।
वहीं, इस मामले में विधायक शफीक अहमद अंसारी अपने पुत्र का बचाव करते नजर आए हैं, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।
फिलहाल, पूरे प्रकरण पर प्रशासन की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights