सतीश महाना का पुतला फूंकने पर कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के एक बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।

कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से इस्तीफे की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चंदा चोरी मामले में दिए गए बयान के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। इस दौरान हुई झड़प में आग की चपेट में आने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता मामूली रूप से झुलस गए।

घटना के दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने विरोध को जारी रखने की चेतावनी दी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights