सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बलिया

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चैनपुर गुलौरा स्थित शिव मंदिर के पास सरयू नदी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक शिवेंद्र यादव उर्फ सनी डूब गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि शिवेंद्र अपने छोटे भाई के साथ सुबह नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह नदी में लापता हो चुका था।

सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शिवेंद्र ने इसी वर्ष सीबीएसई से 12वीं की परीक्षा दी थी।

प्रशासन ने लोगों से नदी में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights