सरकारी अस्पताल में दारू पार्टी: वीडियो वायरल, मेडिकल स्टाफ सस्पेंड

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बांदा:
बांदा जिले के बिसंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मेडिकल स्टाफ का अस्पताल परिसर में दारू पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टाफ अपने चेम्बर में बैठकर साथियों के साथ शराब पीते नजर आ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मेडिकल स्टाफ के आसपास दवाइयां और मेडिकल उपकरण रखे हुए हैं, जबकि टेबल पर शराब और खाने-पीने का सामान मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद संबंधित कर्मचारी द्वारा बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के इलाज के बजाय इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मेडिकल स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights