सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बांदा

बांदा के बबेरू कस्बे में सर्राफा व्यवसायी तेज प्रताप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या पड़ोसी द्वारा की गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पांच टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights