संपतिहा ओवरब्रिज पर ट्रक-आयशर की भिड़ंत, चालक घायल, ट्रक चालक फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज | LIBERAL MEDIA
महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत संपतिहा ओवरब्रिज पर सोमवार रात ट्रक और आयशर डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आयशर चालक घायल हो गया, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि राइस ब्रान लदा ट्रक गलत लेन से कोल्हुई की ओर से नौतनवां जा रहा था। इसी दौरान अपनी सही लेन में जा रही आयशर डीसीएम से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे में आयशर चालक शिवाजी जायसवाल (निवासी आनंद नगर, थाना फरेंदा) घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights