सनातन होली मिलन समारोह में सवर्ण समाज की हुंकार, यूजीसी के खिलाफ फूंका शंख

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में सनातन होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम कृष्ण साधक ट्रस्ट के सभागार में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता पंडित चंद्रलाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर ग्वालियर से आए एडवोकेट अनिल मिश्रा ने कहा कि यूजीसी कानून को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में जंतर-मंतर, दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा और सभी सनातनियों से वहां पहुंचने का आह्वान किया।
वहीं बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी कानून सवर्ण समाज के लिए काला धब्बा साबित होगा। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों और भविष्य के लिए आंदोलन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने नारा दिया “हर घर फरसा, घर-घर फरसा” और कहा कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights