ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम सिटी पार्क के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान महिलाओं के बीच भी कहासुनी और मारपीट हुई।

घटना के दौरान पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग सड़क पर गिर-गिरकर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद कबाड़ का काम करने वाले कुछ लोगों के बीच हुआ था। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights