सड़क चौड़ीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर वित्त मंत्री सख्त, अधिकारियों और ठेकेदार को लगाई फटकार

By Liberal Media

Published On:

लोहार वाले चौराहे पर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, समय सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ लोहार वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने ककरा स्थित नवनिर्मित नगर निगम कार्यालय और निर्माणाधीन सड़क का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने मौके पर मौजूद एई, जेई और एक्सईएन से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights