रोडवेज की लापरवाही, बदायूं की जगह बिल्सी में उतारी गई सवारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बसों ने बदायूं जाने वाले यात्रियों को निर्धारित स्थान पर न उतारकर बिल्सी में ही उतार दिया। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और चालक-परिचालक से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।

यात्रियों का आरोप है कि बस चालक बदायूं न जाने का बहाना बनाकर बीच रास्ते में सवारी उतार देते हैं। इस मामले में एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि साहिबाबाद डिपो की बसें बदायूं आती हैं, लेकिन कई बार बहेड़ी मोड़ पर यातायात पुलिस द्वारा बसों को वापस भेज दिया जाता है।

घटना से नाराज यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कुछ यात्रियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है और दोषी चालक-परिचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights