शाहजहांपुर। आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर का पुवायां नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पांच फलदार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक शकुंतला देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर VIP Group With Helping Hands की ओर से ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, कौशलेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, वरुण मिश्रा, सतीश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अरविंद सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।








