जनपद – गाजियाबाद
LIBERAL MEDIA
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में शिरकत की और वहां मौजूद मासूम बच्चों के साथ समय बिताया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव करीब दो घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी को देखते हुए मौके पर भारी स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
हालांकि मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया और निर्धारित समय के बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल बनी रही।








