राष्ट्रगान के दौरान हाथ जेब में रखने पर विवाद, तहसीलदार के खिलाफ बार एसोसिएशन ने दी तहरीर

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर/तिलहर। तिलहर तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगान के समय सामने आई एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वायरल तस्वीर में तहसीलदार अजहर अंसारी राष्ट्रगान के दौरान हाथ जेब में रखे नजर आ रहे हैं। इसको लेकर तिलहर बार एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए तहसीलदार के खिलाफ शिकायती पत्र/तहरीर दी है। बार एसोसिएशन ने इसे राष्ट्रगान और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं समारोह की एक अन्य तस्वीर में उपजिलाधिकारी तिलहर ध्वज चबूतरे पर जूते पहने हुए तिरंगे को सलामी देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights