गाजियाबाद | LIBERAL MEDIA
गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित इरशाद गार्डन में रास्ते और रैंप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो पथराव और हंगामे में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, कासिम नामक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर रास्ता ठीक कराते हुए रैंप बनवाया था। आरोप है कि इसी रास्ते से आने-जाने में दिक्कत होने को लेकर पड़ोसी परिवार नाराज था और दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी।
पीड़ित कासिम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने पहले उनकी मां और बहन के साथ मारपीट की और उसके बाद घर पर पथराव किया। इतना ही नहीं, गेट न खोलने पर आरोपी छत पर चढ़ गए और ऊपर से भी सामान फेंका।
घटना के दौरान गाली-गलौज भी हुई, हालांकि वीडियो में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को प्रसारण से हटाया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रैंप को लेकर पड़ोसी भिड़े, पथराव और हंगामे का वीडियो वायरल
Published On:
Date:








