रामघाट पर नाव पलटने से मची अफरा-तफरी, सभी श्रद्धालु सुरक्षित

By Liberal Media

Published On:

Date:

चित्रकूट | LIBERAL MEDIA
चित्रकूट जनपद में शनिवार शाम रामघाट पर मंदाकिनी नदी में आरती देखने गए श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए श्रद्धालुओं का एक समूह संध्याकालीन आरती देखने के लिए नाव में सवार हुआ था। आरती के दौरान करीब शाम 7 बजे नाव चालक रमेश केवट की नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए।
घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और स्थानीय नाविकों व श्रद्धालुओं की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पलटते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई थी, लेकिन त्वरित बचाव कार्य से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। घटना के बाद घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights