राकेश टिकैत का गाजियाबाद में भव्य स्वागत, जीतू चौधरी बने महानगर उपाध्यक्ष

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
गाजियाबाद।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का गाजियाबाद में जोरदार स्वागत किया गया। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अंसल एक्वापॉलिश में आयोजित कार्यक्रम में राकेश टिकैत ने जीतू चौधरी को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का गाजियाबाद महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष जीतू चौधरी ने राकेश टिकैत को स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर राकेश टिकैत ने उन्नाव रेप केस का उल्लेख करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरोपी कुलदीप सेंगर की जमानत खारिज किया जाना न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई से ही पीड़ितों को न्याय का भरोसा मिलता है। वहीं एसआईआर (SIR) को लेकर टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे से भारतीय जनता पार्टी को ही राजनीतिक नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights