राजपुर में तहसील प्रशासन ने गरीब व असहाय लोगों को बांटे कंबल

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा कानपुर देहात। कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने निराश्रित, गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए। बुधवार को कस्बा राजपुर के पटेल नगर में तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने कानूनगो व लेखपालों के साथ मिलकर एक दर्जन से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

तहसीलदार राकेश चंद्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग अभी शेष हैं, उन्हें भी संबंधित लेखपालों के माध्यम से कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। कंबल पाकर गरीबों और असहायों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस मौके पर कानूनगो नथन सिंह, लेखपाल रविंद्र शुक्ला, शशांक कटियार, पंकज कुमार सहित बाबूराम, धनीराम, रामवती, राजेंद्र व रामजीवन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights