रायबरेली में अवैध मिट्टी खनन हादसा, दो मजदूरों की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के मऊ रोड के पास अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक हादसा हुआ। मिट्टी के ढेर में दबने से तीन मजदूर फंस गए।

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू
स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। इस दौरान दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों और घायल की जानकारी
मृतक मजदूरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज ईएमओ जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights