रातभर हुई बारिश में गिरी दीवार, चाचा-भतीजे की दबकर मौत

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर/पुवायां। पुवायां तहसील क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्ची दीवार गिरने से कमरे में बैठे चाचा और तीन वर्षीय भतीजे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान राजाराम की कच्ची दीवार पड़ोसी राजन की दीवार पर जा गिरी। इसके बाद राजन की दीवार भी लिंटर समेत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में राजन, उनका तीन वर्षीय भतीजा आरव और उसकी मां काजल मौजूद थीं। मलबे में दबने से राजन और तीन वर्षीय आरव की मौत हो गई, जबकि काजल घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights