पुरानी रंजिश में मारपीट, इलाज के दौरान युवक की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के चन्दन चाफी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। मृतक की बहन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights