पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, विरोध पर हमला; घायल, पत्नी फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बलिया

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर में ही प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और पति पर हमला कर दिया गया।

आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल 112 पीआरवी भी पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी प्रेमी फरार हो चुका था, जबकि पत्नी भी मौका पाकर मायके चली गई।

घायल पति ने उभांव थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही थी, जिससे गांव में नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights