प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने थाने में ही बेटी की ली जान, काउंसलिंग के दौरान धारदार हथियार से हमला

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा। जिले के बदौसा थाना परिसर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हुई युवती की थाने में चल रही काउंसलिंग के दौरान उसके पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवती कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया था और मामले के समाधान के लिए बदौसा थाने में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही थी।

इसी दौरान अचानक युवती के पिता ने धारदार हथियार निकालकर अपनी बेटी पर हमला कर दिया। घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए घायल युवती को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान आरोपी पिता द्वारा हमला किए जाने की घटना हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights