प्रतापगढ़ में लेखपाल की दबंगई, काश्तकार को जूता लेकर दौड़ाया; वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

प्रतापगढ़। जिले में एक लेखपाल की कथित दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तहसील लालगंज में तैनात लेखपाल धीरज यादव से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चोपसिंह, परगना रामपुर में भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले में स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) होने के बावजूद लेखपाल जबरन नाप-जोख करने पहुंचे थे। इसका विरोध करने पर कहासुनी हो गई।

वायरल वीडियो में लेखपाल कथित तौर पर एक काश्तकार को जूता निकालकर मारने के लिए दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights