प्रशासनिक अनदेखी से परेशान किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने से आहत एक किसान ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। ताखा तहसील क्षेत्र के थाना ऊसराहार अंतर्गत नगला चती निवासी किसान वीरेंद्र सिंह ने कचहरी परिसर (थाना सिविल लाइन क्षेत्र) में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत ज्वलनशील पदार्थ की टीन छीनकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पीड़ित किसान का आरोप है कि दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और वह लंबे समय से तहसील व थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन न्याय नहीं मिला। बाद में किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights