पॉश कॉलोनी में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो युवतियां गिरफ्तार; 1.75 करोड़ का माल बरामद, सिपाही बर्खास्त

By Liberal Media

Published On:

Date:

झांसी। आईपीएल मैचों पर चल रही ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर की पॉश कॉलोनी रॉयल सिटी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 1.75 करोड़ रुपये कीमत का सोना, चांदी, नगदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, फ्लैट से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना, 11 लाख रुपये की चांदी, लगभग 18 लाख रुपये नकद, एक दर्जन मोबाइल फोन, लैपटॉप और हिसाब-किताब से जुड़े रजिस्टर बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार युवतियों की पहचान निशा खान और यशस्वी द्विवेदी के रूप में हुई है। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि बरामद माल सिपाही रजत सिंह, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, विशेष भार्गव, प्रभात अग्रवाल और सुमित साहू से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि मैच खत्म होने के बाद आरोपी फ्लैट पर हिसाब-किताब करने आते थे।

मामले में पुलिस जांच के दौरान सिपाही रजत सिंह की संलिप्तता सामने आने पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights