पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मऊ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, शौचालय और चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और स्टेशन की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं।
इस दौरान उन्होंने ‘एक उत्पाद एक योजना’ के अंतर्गत लगाए गए मऊ की साड़ियों के स्टॉल का भी निरीक्षण किया और स्थानीय दुकानदारों को अधिक से अधिक स्थानीय उत्पाद रखने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights