पूर्व मंत्री छट्ठू राम का साइकिल से नगर भ्रमण, सपा पर तंज— “फोटो वाली नहीं, यह ओरिजिनल साइकिल है”

By Liberal Media

Published On:

राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश

बलिया। राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और जागरूक नागरिकता का संदेश लेकर पूर्व मंत्री छट्ठू राम शनिवार शाम बेल्थरारोड नगर में साइकिल से भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों, आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोगों को छोटी दूरी के लिए साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के प्रति जागरूक किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि लोग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहनों से तय करें, तो इससे ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और देशहित में बड़ा योगदान मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक तंज कसते हुए कहा, “उनकी फोटो वाली साइकिल है और यह ओरिजिनल साइकिल है।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हर नागरिक को जागरूक होकर राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

पूर्व मंत्री का यह अनोखा साइकिल भ्रमण नगर में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र भी रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights