सोनभद्र | LIBERAL MEDIA
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी पूर्व भाजपा विधायक राम दुलारे गोंड को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है, हालांकि दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
राम दुलारे गोंड को वर्ष 2014 के नाबालिग दुष्कर्म मामले में सोनभद्र सत्र अदालत ने 25 वर्ष के कठोर कारावास और 10 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और शिकायतकर्ता पक्ष ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही ठहराया। मामले की अगली सुनवाई अगस्त माह में होगी। राम दुलारे गोंड दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रह चुके हैं।








