Liberal Media | हाथरस
हाथरस जिले के चंदपा थाना परिसर में पुलिस हिरासत के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक ने थाने के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, चंदपा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी 15 अप्रैल को लापता हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गाजियाबाद के लोनी निवासी चंद्रपाल नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में 18 अप्रैल को किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने 23 अप्रैल को किशोरी को लोनी से सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चंदपा थाने ले आई। आरोप है कि गुरुवार देर रात युवक थाने के शौचालय में गया, जहां उसने फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि किशोरी और युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी .
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाने के शौचालय में फांसी लगाकर दी जान
Published On:
Date:








