प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kushinagar | Liberal Media

कुशीनगर। पडरौना नगर में शिवराम पैलेस के पीछे स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा गोदाम धू-धूकर जलने लगा।

आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में प्लास्टिक के झाड़ू समेत अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

भीषण आग से उठते धुएं को देखकर पूरे पडरौना नगर में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। घटनास्थल के नजदीक पेट्रोल पंप होने के कारण स्थिति और भी संवेदनशील बनी रही।

पडरौना कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights