नई दिल्ली/पीलीभीत | LIBERAL MEDIA
पीलीभीत जिले के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में माँ गोमती से जुड़ी विकास योजनाओं और नदी के उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
जितिन प्रसाद ने बताया कि जिले में “एक जिला एक नदी” योजना के तहत गोमती नदी के पुनरोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी अभियान को और अधिक गति देने तथा विभिन्न विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि गोमती नदी न केवल क्षेत्र की आस्था और संस्कृति से जुड़ी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसके संरक्षण, पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के विकास के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।








