पत्नी के कहने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की गड़ासा से हत्या, आरोपी फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोवर्धन (मथुरा) | LIBERAL MEDIA
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अहमल में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार निरंजन (28 वर्ष) पुत्र बुद्धिराम की उसके बड़े भाई मेघश्याम और भाभी दुर्गेश ने गड़ासा से काटकर हत्या कर दी। यह वारदात रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
परिजनों के मुताबिक मृतक निरंजन की पत्नी पूजा पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी। दंपत्ति की एक पांच साल की बेटी भी है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights