बरेली / थाना कोतवाली पुलिस ने पार्लर कर्मचारी की हत्या के मामले का 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को पुरानी रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसके बाद मृतक की पहचान अमन रजा (24) निवासी मलूकपुर, बरेली के रूप में हुई। मृतक के भाई मोहम्मद शकील की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर समद मूसा (19) निवासी जखीरा, थाना किला, बरेली का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने उसे 10 अप्रैल की सुबह सिटी सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और मृतक उसकी पोस्ट पर आपत्तिजनक इमोजी व कमेंट करता था, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी रंजिश में आरोपी ने अमन रजा को बुलाकर हत्या की योजना बनाई और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।
पार्लर कर्मचारी की हत्या का 36 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Published On:
Date:








