निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 214 मरीजों का परीक्षण, दवाओं का वितरण

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) | लिबरल मीडिया

मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम कसारी खुरहट स्थित पवहारी बाबा कुटी प्रांगण, खुरहट बाजार में विवान हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर तथा त्रिपाठी चित्र मंदिर, मुहम्मदाबाद गोहना के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 214 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

यह शिविर समाजवादी पार्टी के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव (अयोध्या) के सहयोग एवं डॉ. आर्यन उपाध्याय के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर के सफल संचालन में अमित उपाध्याय, डॉ. शिव प्रकाश सिंह सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, HbA1c, सीरम प्रोस्टेट स्पेसिफिक की गई

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights