नेपाल में पकड़ी गईं दो पाकिस्तानी महिलाएं, आभूषण चोरी के आरोप में गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले से सटे नेपाल क्षेत्र में दो पाकिस्तानी महिलाओं को आभूषण चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नेपाल पुलिस द्वारा की गई, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर एक सोने-चांदी की दुकान में पहुंचीं। उन्होंने आभूषण खरीदने के बहाने दुकानदार को उलझाया और इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर जेवरात चोरी कर लिए। चोरी के बाद दुकान से बाहर निकलते समय उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क और बुर्का पहन लिया।

कुछ देर बाद जब दुकानदार को आभूषण गायब होने का पता चला तो उसने आसपास तलाश शुरू की। संदेह के आधार पर दोनों महिलाओं को पकड़ा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर वार्ड पुलिस कार्यालय चंद्रौता में पूछताछ शुरू की।

नेपाल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कलसुम और सहबाना के रूप में हुई है। उनके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights