नहर किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोवर्धन | LIBERAL MEDIA
गोवर्धन क्षेत्र में नहर की पटरी पर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मामला थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव लालपुर–सायपुर नहर पटरी का है, जहां सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक राहगीर ने नहर किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर सीओ गोवर्धन अनिल कुमार और थाना प्रभारी हरीश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights