Liberal Media | फतेहपुर
फतेहपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गाजीपुर में हुए निशा हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है और महंगाई लगातार बढ़ रही है।
वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं और अगर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान होता है तो चुनाव आयोग को पुनर्मतदान पर विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विश्वास है कि ममता बनर्जी (दीदी) की सरकार बनी रहेगी।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- यूपी में जंगलराज
Published On:
Date:








