मानव श्रृंखला के माध्यम से दिया गया नारी सशक्तिकरण का संदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहाँपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हाथों में हाथ डालकर एक लंबी मानव श्रृंखला बनाते हुए नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति, देश की शक्ति” और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों व गीतों से वातावरण जागरूकतामय रहा।

प्रोफेसर पूनम और सीतू शुक्ला के समन्वयन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद सहित डॉ. आलोक सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. अरुण यादव, डॉ. बरखा सक्सेना, अमिता रस्तोगी, रचना रस्तोगी, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. विनीता राठौर, नमिता शुक्ला, डॉ. प्रतिभा शर्मा, शिवानी भारद्वाज, शिवांगी शुक्ला, रश्मि राठौर समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights